जया किशोरी कौन हैं उनका व्यवसाय क्या है?
जया किशोरी कौन हैं उनका व्यवसाय क्या है?

वैसे तो जया किशोरी जी आज के समय में किसी भी प्रकार की विशेष पहचान की मोहताज नहीं हैं। आपको बता दें कि जया किशोरी जी ने बहुत छोटी सी उम्र में ही उन्होंने काफी ज्यादा लोकप्रियता हासिल कर ली थी।
वह महज 9 साल से कृष्ण भजन गाने लगी थीं पर अब जया शर्मा 26 साल की हो चुकी हैं और उन्हें लाखों की संख्या में लोग उन्हें फॉलो करते हैं।
जया किशोरी जी से जुड़ी विशेष बातें
1. 13 जुलाई 1995 को कोलकाता में जन्मीं , जया किशोरी राजस्थान के सुजानगढ़ कस्बे से संबंध रखती है।
2. इंटरनेट पर मौजूद विभिन्न स्रोतों और जानकारियों के मुताबिक जया किशोरी एक प्रोग्राम करने का 9 लाख 50 हजार बतौर फीस लेती हैं। हालांकि इसके बारे में पुख्ता जानकारी नहीं है।
3. जया किशोरी जो कमाई करती हैं उसका एक बहुत बड़ा हिस्सा वह नारायण सेवा संस्थान को दान कर देती हैं। यह संस्था दिव्यांग और अनाथ बच्चों की बेहतरी के लिए काम करता है।


4. जया किशोरी के परिवार की बात करें तो वह दो बहन हैं। पिता बड़ी बेटी जया किशोरी के मैनेजर की तरह काम करते हैं। जया अकसर कहती भी हैं कि आज वह जहां भी हैं उसके पीछे उनके पिता और परिवार का बड़ा हाथ है।
5. एक ब्राह्मण परिवार में पैदा हुईं। घर में पूजा-पाठ का माहौल था, तो बचपन से ही जया का झुकाव कृष्ण भक्ति की ओर रहा. उम्र के नवें साल में ही जया संस्कृत में लिंगाष्टकम्, शिव-तांडव स्तोत्रम्, रामाष्टकम् आदि स्तोत्र गा लेती थीं। वो कोलकाता के महादेवी बिड़ला वर्ल्ड एकेडमी से पढ़ी हैं।
6. जया ने शुरुआती दीक्षा पंडित गोविंदराम मिश्र जी से ली थी। वो जया को राधा कहकर बुलाते थे। उन्होंने ही कृष्ण के प्रति प्रेम को देखते हुए जया को ‘किशोरी जी’ की उपाधि दी थी।
अब जया अपने भक्तों के बीच जया किशोरी के नाम से जानी जाती हैं और जब वो ‘नानी बाई का मायरा, नरसी का भात’ नाम से सत्संग करती हैं, तो लाखों की भीड़ जुटती है।