‘मिस्टर इंडिया’ से जुड़े कुछ रोचक तथ्य
अनिल कपूर की फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ से जुड़े कुछ रोचक तथ्य क्या हैं?

1. फिल्म में अनिल कपूर ने अरुण वर्मा का किरदार निभाया था। बहुत कम लोगों को पता है की अनिल कपूर से पहले ये किरदार अमिताभ बच्चन को ऑफर किया गया था। लेकिन उन दिनों अमिताभ बच्चन ने राजनीती जॉइन की थी और वे फिल्मों में काम नहीं करना चाहते थे।
2. फिल्म में अमरीश पुरी ने विलेन ‘मोगैंबो’ का किरदार निभाया था। ये किरदार दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हुआ था। लेकिन अमरीश पुरी से पहले ये किरदार अनुपम खेर को ऑफर हुआ था। अनुपम खेर ने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया था।

3. अनिल कपुर पूरी फिल्म में एक ही ड्रेस और टोपी पहने नजर आए थे। अनिल कपुर की जबरदस्त अदाकारी के सामने बहुत कम लोगों ने इस बात को नोटिस किया था।
बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा के कैरियर को किसने खत्म कर दिया?
4. बहुत कम लोगों को पता है की एक्टर आफताब शिवदसानी और कोरियोग्राफर अहमद खान ने भी इस फिल्म में काम किया था। ये दोनों अनाथ बच्चों के किरदार में नजर आए थे।
5. फिल्म का क्लाइमैक्स सीन साल 1980 में आई फिल्म ‘शान’ से प्रेरित था। ‘शान’ में अमिताभ बच्चन, परवीन बॉबी, शशि कपूर और शत्रुघ्न सिन्हा जैसे स्टार्स ने काम किया था।
स्त्रोत : IMDb
इसे भी पढ़ें