ये 7 प्रकार के मर्द महिलाओं को पसंद आते है!!!
महिलाओं को ये 7 प्रकार के मर्द पसंद आते है ।। शास्त्र के अनुसार
महिलाओं को ये 7 प्रकार के मर्द पसंद आते है ।। शास्त्र के अनुसार

दोस्तों क्या आप जानते हैं कि विषयभोग के लिए एक शास्त्र तैयार किया गया था जिसे कामसूत्र के नाम से जाना जाता है।
इस शास्त्र की रचना आज से कई हजार साल पहले की गई थी ताकि संसार का प्रत्येक मनुष्य इस ज्ञान का अनुसरण करके प्रेम के सागर में डूब जाए और चरम सुख को प्राप्त कर सकें।
कहते हैं नंदी ने भगवान शिव और माता पार्वती के पवित्र प्रेम के संवादों को सुनकर कामशास्त्र लिखा था जिसे बाद में आचार्य श्वेतकेतु ने इसे लिपिबद्ध किया।
आगे चलकर इसी के आधार पर खजुराहो जैसे भव्य मंदिरों का निर्माण किया गया ताकि संसार को प्रेम का अनुपम ज्ञान प्राप्त हो सके।
वैसे इस ग्रंथ में दी गई जानकारियों के आधार पर आज हम आपको साथ ऐसे 7 पुरुषों के बारे में बताएंगे जो महिलाओं के मन को भाते हैं। तो आइए एक बार विस्तार से प्रकाश डालते हैं उन 7 प्रकार के मर्द पर।
7 प्रकार के मर्द
(1). उत्साही पुरूष
दोस्तों संसार में ऐसे पुरूष हैं जो आज वह जहां है जैसे हैं जिस हाल में है संतुष्ट हैं। लेकिन लड़कियों अथवा महिलाओं को ऐसे पुरुष पसंद नहीं आते हैं। तभी तो काम सूत्र के अनुसार उन्हें ऐसे पुरूष पसंद आते हैं जो ठीक इसके विपरीत हो।
अर्थात ऐसे पुरुष जो आज जहां है जैसे हैं जिस हाल में है उससे वह बिल्कुल भी संतुष्ट नहीं है। यदि संक्षिप्त में तो है तो उन्हें वो पसंद आते हैं जो महत्वकांक्षी होते हैं। जिनमें उत्साह कूट-कूट कर भरा होता है।
जो संसार को कुछ दिखाना चाहते हैं या यूं कहें कि जो बड़ा बनना चाहते हैं। वैसे यह भी हो सकता है अभी आपके पास भी बहुत कुछ हो जो आपने बिना मेहनत करके यानी कि पैतृक संपत्ति के रूप में प्राप्त किया हो।
लेकिन आपको स्वयं के दम पर कुछ हासिल करना होगा अथवा आप में उसे करने की चाहत अथवा जुनून होना चाहिए। बस केवल तब ही बात बनेगी।
(2). जोखिम लेने वाला पुरूष
दोस्तों कई पुरुष स्वभाव से बढ़े ही कोमल होते हैं। वह कभी अपने बल अथवा साहस का प्रदर्शन नहीं करते हैं। ऐसे पुरुष ना ही कभी जोखिम लेना पसंद करते हैं और ना ही कभी अपने साथी को शक्ति प्रदर्शन करने देते हैं।
हालांकि स्वभाव से परवाह करने वाले होते हैं और अपनी महिला साथी की किसी बात की तरह देखभाल करते हैं। कामसूत्र के अनुसार महिलाओं को ऐसे पुरुष बिल्कुल भी पसंद नहीं आते हैं।
अपितु इसके विपरीत ऐसे पुरुषों को पसंद करती है जो स्वभाव से साहसी और बलशाली होते हैं। जो कभी छोटी-छोटी बातों की परवाह नहीं करते और ना ही कभी जोखिम उठाने में संकोच करते हैं।
आमतौर पर ऐसे पुरुष अपने बाहुबल का प्रदर्शन करने से कभी पीछे नहीं हटते। बस महिलाएं ऐसे पुरुषों के साथ ही खुद को सुरक्षित अनुभव करती है।
(3). भावनाओ पर नियंत्रण रखने वाला पुरूष
दोस्तों आपको तो पता ही है कि महिलाएं कितनी अधिक भावुक होती है और ज्यादातर मामलों में बुद्धि के बजाए दिल से निर्णय लेती है। जरा जरा सी बातों पर भावनाओं के आवेग में जाती हैं।
हालांकि पुरुषों से ऐसे नहीं होते और ना ही वह महिलाओं की इस आदत को पसंद करते हैं। अपितु इसके ठीक विपरीत होते हैं और ज्यादातर मामलों में दिल से सोचने के बजाय दिमाग का प्रयोग करते हैं।
वैसे काम सूत्र के अनुसार यह बात उनकी महिला मित्र को भी अच्छे से पता है कि पुरुष किस प्रकार के होते हैं। और वे कभी भी यह नहीं चाहती है कि उनका साथी उन्हीं के समान इतना अधिक भावुक हो।
जरा जरा सी बात पर भावनाओं के आवेग में आकर रोने लगे। वह तो बस इतना ही चाहती है कि उनका साथी उनकी बात सुने और सबसे महत्वपूर्ण कि भावनाओं को।
(4). सच्चे प्रेम को दिखाने वाला पुरूष
दोस्तों वर्तमान में हमें कई ऐसे पुरुष देखने को मिलते हैं जो ऊपर ऊपर से तो प्रेम प्रसंग का दिखावा करते हैं किंतु मन ही मन एक से अधिक महिला मित्रों के संपर्क में रहते हैं।
हालांकि इन्हें लगता है इनकी करतूत के बारे में उनकी महिला मित्र को पता नहीं है। वे सच्चे हृदय से प्रेम करती है परंतु दोस्तों ऐसे लोग बहुत ही बड़े भ्रम में जी रहे होते हैं क्योंकि महिलाएं प्रेम की परिभाषा को बड़े ही अच्छे ढंग से समझती है।
और संसार का चतुर चतुर व्यक्ति भी उन्हें प्रेम के मामलों में भ्रमित नहीं कर सकता है। भले ही आप अपनी महिला मित्र को आभास ना होने दें कि आप उनसे सच्चे ह्रदय से प्रेम नहीं करते हैं लेकिन वह आपके इस बनावट ही प्रेम से भलीभांति परिचित रहती है।
संभवतः इसीलिए कामसूत्र कहता है कि यदि आप चाहते हैं कि महिलाएं आपकी तरफ आकर्षित रहे तो यह बहुत ही जरूरी है कि आप उनसे भले थोड़ा कम प्रेम करते हैं किंतु जितना भी करें वह सच्चा करें। बस केवल तब ही आप सही अर्थों में उनके हृदय में बसते हैं।
(5). ज्ञानी पुरूष
दोस्तों मानव जीवन में ज्ञान का अत्यंत ही महत्व है। ज्ञान के बिना कोई भी मनुष्य सही अर्थों में सफलता को प्राप्त नहीं हो सकता है।
यदि ध्यान से देखा जाए तो ज्ञान किसी कामधेनु गाय के जैसा है जिसकी मदद से आप संसार की प्रत्येक वस्तु को प्राप्त कर सकते हैं।
वैसे आपको बता दें कि कामसूत्र में बताया गया है कि जिन पुरुषों के पास ज्ञान का भंडार होता है अथवा जो ज्ञान में अधिक रूचि लेते हैं वह बहुत ही आसानी से अपने ज्ञान के बल पर महिलाओं को आकर्षित कर सकते हैं।
अर्थात ज्ञान महिलाओं को रिझाने के काम आता है।
(6). कला में पारंगत पुरूष
दोस्तों हमारे हिंदू धर्म में सूर्य देव की 12 कलाएं निर्धारित की गई है इसीलिए भगवान राम को 12 कलाओं का ज्ञाता माना गया है जबकि भगवान कृष्ण चंद्रमा की सोलह कलाओं के ज्ञाता हैं वे श्री हरि विष्णु के संपूर्ण अवतार माने जाते हैं।
संभवतः इसी वजह से कई गोपियां उन पर आसक्त रहती थी। वैसे कामसूत्र भी यही कहना है कि यदि पुरुष किसी कला में जैसे संगीत नृत्य गायन अथवा लेखन आदि कला में पारंगत है तो महिलाएं ऐसे पुरुष की ओर बड़ी ही सहजता से आकर्षित हो जाती है।
हालांकि ऐसा जरूरी नहीं है कि महिलाओं को आकर्षित करने के लिए किसी विशेष कला का होना आवश्यक है।
हो सकता है कि आप किसी भी कला में पारंगत ना हो किंतु फिर भी आप को शब्दों का जाल अर्थात बातचीत में तो पारंगत होना ही होगा ताकि आप अपने महिला मित्रों को सहजता से आनंदित कर सकें।
(7). विश्वास करने वाला पुरूष
दोस्तों बहुत से पुरुषों की आदत होती है कि वे महिलाओं को अपनी जागीर समझते हैं। उन पर अपना मालिकाना हक जताते हैं। उन्हें ना ही स्वतंत्रता से कुछ करने देते हैं और ना ही कभी उन पर सच्चे ह्रदय से विश्वास व्यक्त करते हैं।
आमतौर पर ऐसे पुरुषों को शंकालु कहा जाता है। और कोई भी महिला ऐसी पाबंदी बिल्कुल भी नहीं चाहती है कि उनका साथ ही उन पर इतनी अधिक बंदिशें लगाएं कि उन्हें सांस लेने का भी अवसर ना मिले।
संभवत: इसी वजह से काम सूत्र कहता है कि कोई भी पुरुष यदि किसी भी महिला को अपनी और आकर्षित करना चाहता है तो उसे सबसे पहले अपनी महिला मित्र पर पूर्ण रुप से विश्वास करना होगा।
ऐसा इसलिये ताकि वह उसकी संगति में रहकर स्वतंत्रता का अनुभव कर सकें। तो दोस्तों के साथ पुरुष और महिलाएं बहुत ही आसानी से आसक्त हो जाती है।
इसी के साथ हमारी यह जानकारी भी यहीं समाप्त हुई। ऐसे और भी जानकारी के लिए अभी सब्सक्राइब करें हमारे फेसबुक पेज को और इस जानकारी को ज्यादा से ज्यादा लोगों के साथ शेयर करें ताकि चारों और धर्म रूपी प्रकाश फैल सके आप सभी मित्रों का बहुत-बहुत धन्यवाद!