हैरी पॉटर एण्ड द प्रिजनर ऑफ एजकाबान मूवी की कहानी हिंदी में || Harry Potter 3 Movie Explained In Hindi
हैरी पॉटर एण्ड द प्रिजनर ऑफ एजकाबान मूवी की कहानी हिंदी में || Harry Potter 3 Movie Explained In Hindi
Harry Potter and the Prisoner of Azkaban Movie Explained in Hindi || Harry Potter 3 Movie Explained In Hindi || हैरी पॉटर एण्ड द प्रिजनर ऑफ एजकाबान मूवी की कहानी हिंदी में || Harry Potter and the Prisoner of Azkaban Movie Full Story in Hindi

तो दोस्तों आज हम बात करने वाले हैं हैरी पॉटर सिरीज के तीसरे पार्ट की जो कि है हैरी पॉटर एण्ड द प्रिजनर ऑफ आजकाबान। कहानी की शुरूआत हर बार की तरह लिटिल विंग शहर के प्राइवेट एरिया से ही होती है।
यहां पर हमें अंकल वर्नन की आंट मार्च दिखायी जाती हैं। सभी लोग एकसाथ बैठ कर खाना खा ही रहे होते हैं कि आंट मार्च अचानक से हैरी के माता पिता के बारे में उनके नकारा होने की बातें करने लगती है।
हैरी यह सुनकर बेहद गुस्से में आ जाता है और इससे आंट मार्च के अंदर हवा भर जाती है और वो गुब्बारे की तरह हवा में उड़ने लगती है। यह सब हैरी के उनको घूरकर देखने की वजह से ही होता है।
अंकल वर्नन इस बात पर काफी गुस्सा करते हैं और हैरी भी गुस्से में ही होता है और वह डिसाइड करता है कि वह अब से इस घर में नहीं रहेगा। वह रास्ते में जा ही रहा होता है कि तभी वहां पर एक बस आती है जो कि मुसीबत में फँसे जादूगरो की मदद करती है।

उस बस की मदद से हैरी रिसती कड़ाही जगह पर पहुँच जाता है। वह वहां पर जादू मंत्रालय के मंत्री फज से मिलता है। फज वहां पर हैरी को स्कूल की सभी जरूरत की चीजें जैसे कि किताबें, पंख और झाड़ू जैसी चीजें दिलवाता है।
अगले दिन के सीन में हमें दिखाया जाता है कि हैरी से मिलने रॉन और हरमायनी आते हैं और वीसली फैमिली भी वहीं पर होती है और वे सब हैरी को देखकर काफी खुश हो जाते हैं। वहीं पर मिस्टर वीसली हैरी को बताते हैं कि आजकाबान से एक बहुत ही खूँखार कैदी भाग निकला है।
उस कैदी का नाम है सिरीयस ब्लेक और क्या तुम्हें उसके भागने का कारण पता है हैरी? वो तुम्हें जान से मारना चाहता है। इसीलिये हैरी तुम्हें बहुत ही सावधान रहने की जरूरत है। अगले सीन में सभी लोग हॉगवर्ट्स एक्सप्रेस में सवार होने के लिये तैयार होते हैं।
इसी बीच मिस विसली रॉन के पालतू चूहे को रॉन को देती हैं और बोलती हैं कि अब इसे दुबारा से खो मत देना। अब ट्रेन चलने लगती है पर रास्तें में जाकर बीच में ही कहीं पर रूक जाती है। सब कुछ एकदम से ठण्डा होने लगता है और एक तमपिशाच ट्रेन के अंदर चढ़ने लगता है।

वह तमपिशाच हैरी पर हमला करने की जैसे ही तैयारी करता है तभी उस ट्रेन में बैठा एक व्यक्ति उस तमपिशाच पर ही हमला कर देता है। सब कुछ अब नॉर्मल हो जाता है और सभी लोग हॉगवर्ट्स पहुँच जाते हैं। अगले दिन हेडमास्टर डंबलडोर सभी स्टूडेण्ट्स का स्वागत करते हैं।
वे कहते है कि आज से आप को गुप्त कला के नये टीचर मिस्टर रीमस ल्यूपिन आपको इस क्षेत्र की नयी बारीकियाँ सिखायेंगे। अगले दिन हैग्रिड सभी को लेकर जंगलों में जाते हैं और एक नये प्रकार के जानवर से मिलवाते हैं जिसका नाम होता है गरूण अश्व।
हैग्रिड कहता है कि यह एक बहुत ही स्वाभिमानी जीव होता है और इससे झुककर प्रणाम करो। हैरी भी बिल्कुल वैसा ही करता है। गरूण अश्व भी ऐसा ही करता है उसके सम्मान में झुकता है और इसी वजह से दोनों में काफी अच्छी दोस्ती हो जाती है।
हैग्रिड अब हैरी को उठाकर गरूण अश्व पर बैठा देता है और तब हैरी को पूरे हॉगवर्ड्स की सैर करा देता है वह गरूण अश्व। थोड़ी देर बाद गरूण अश्व हैरी को नीचे जमीन पर सकुशल उतार देता है।
यह सब देखकर सभी लोग काफी खुश होते हैं और तालियाँ बजाने लगते हैं। यह देखकर मैल्फॉय काफी गुस्सा हो जाता है और चिढ़कर बोलता है कि इसमें कौन सी बडी बात है। यह तो मैं भी कर सकता हूँ।



पर मैल्फॉय उस गरूण अश्व के सामने झुकता नहीं है और बगबी मैल्फॉय पर हमला कर देता है। अब चूँकि मैल्फॉय घायल हो जाता है तो हैग्रिड उसे उठाकर हॉस्पीटल लेकर जाते हैं।
अगले सीन में हमें गुप्त कलाओं से रक्षा के नये टीचर प्रोफेसर ल्यूपिन सभी बच्चों बहरूपियों से निपटने की क्लास दे रहे होते हैं। वो कहते हैं कि बहरूपिया बहुत ही शातिर होता है।
यह आपके डर को समझ लेता है और जब आप कोई अच्छी इमेज अपने दिमाग में बना लेते हैं तो यह उसी का रूप ले लेता है। सबसे पहले रॉन की बारी आती है और उसे एक मकड़ी दिखायी देती है पर अपनी चालाकी से रॉन उसके पैरोें में स्केट्स लगा देता है।
अब बारी आती है हैरी की और हैरी को तमपिशाच दिख जाता है जो हैरी पर हमला करने ही वाला होता है। पर इसी बीच बचाव में प्रोफेसर ल्यूपिन आ जाते हैं और अब वह तमपिशाच एक चाँदनी रात का रूप ले लेता है।
बाद में ल्यूपिन उसे एक गुब्बारे के रूप में बदल देते हैं और उसे वहां से भगा देते हैं। इधर जब हैरी रॉन और हरमायनी अपने गरूणद्वार कक्ष की ओर जा रहे होते हैं तो वे देखते हैं कि फैट लेडी अपनी तस्वीर से गायब होती है।

सभी वहां उसे ढूँढने लगते हैं पर तभी प्रोफेसर डंबल डोर वहां पर आते हैं और फैट लेडी को ढूँढ लेते हैं। तब डंबलडोर फैट लेडी से पूँछते हैं कि तुम वहां पर क्यों छिपी हो तो वह बोलती है कि स्कूल में सिरीयस ब्लैक घुस आया है और अब यह स्कूल सुरक्षित नहीं है।
यह सुनकर डंबलडोर अपने स्कूल की सुरक्षा को और अधिक बढ़ा देते हैं। अगले सीन में हमें दिखाया जाता है कि गुप्त कलाओं के विषय को पढ़ाने के लिये ल्यूपिन की जगह प्रोफेसर स्नेप वहां पर आते हैं।
प्रोफेसर स्नेप सभी बच्चों को एक नरभेडि़ये के बारे में बताने लगते हैं कि यह कभी भी इंसान से भेडि़या या फिर भेडि़ये से इंसान बन सकता है। अब हमें दिखाया जाता है कि गरूणद्वार और नागशक्ति के बीच में एक क्विडिच मैच चल रहा होता है।
हैरी एक खोजी होता है और सुनहरी गेंद को पकड़ने के लिये काफी ऊँचाईयों पर पहुँच जाता है। वहां पर हैरी का सामना तमपिशाचों से हो जाता है जो कि हैरी पर हमला बोल देते हैं।
इससे हैरी का बैलेंस बिगड़ जाता है और वह काफी तेज गति से नीचे की ओर गिरने लग जाता है। तभी हेडमास्टर डंबलडोर वहां पर आते हैं और उसकी गति को धीमा कर देते हैं। इससे हैरी की जान बच जाती है।
अगले सीन में हैरी की आँख खुलती है हॉस्पीटल में जहां पर रॉन और हरमायनी के अलावा हैरी के बाकी के साथी भी मौजूद होते हैं। रॉन हैरी को बताता है कि इस सब के बीच कि उसकी झाड़ू टूट चुकी है।

अब यह सारी चीजें हैरी जाकर बताता है प्रोफेसर ल्यूपिन को और ल्यूपिन बोलते हैं कि तुम चिंता मत करो मैं तुम्हें तमपिशाचों से लड़ने का एक तरीका बताऊँगा।
अगले सीन में हमें दिखाया जाता है कि मिनर्वा मैक्गोनिकल गरूणद्वार के सभी बच्चों को हॉग्मीट्स में मिलने के लिये रवाना होती हैं। पर हैरी उसमें शामिल नहीं हो पाता है चूँकि उस पर अपने पैरेण्ट्स के साइन नहीं होते हैं।
उसकी मदद फ्रेड और जॉर्ज करते हैं। वो हैरी को एक ऐसा मैप देते हैं जिससे हैरी हर रास्ते को व हर आदमी को देख सकता है। मानचित्र मंथन की मदद से हैरी देखता है कि मिनर्वा मैक्गोनिकल, और बाकी के टीचर्स सीरयस ब्लैक के बारे में बात कर रहे होते हैं।
वो आपस में बाते कर रहे होते हैं कि सिरीयस ब्लैक लॉर्ड वॉल्डेमॉर्ट के साथ में मिला हुआ था और उसी ने वॉल्डेमॉर्ट को यह सच्चाई बताई थी कि जेम्स और लिली तुम्हारे खिलाफ हैं।
हैरी को यह पता चलता है कि वॉल्डेमॉर्ट ने ही उसके पैरेण्र्टस को मारा है और सिरीयस ब्लैक की वजह से ही उसका खास दोस्त भी मारा गया था। अगले सीन में हैरी प्रोफेसर ल्यूपिन के साथ तमपिशाचों से लड़ने का मंत्र सीख रहा होता है जो कि है पितृदेव संरक्षणम।

हैरी कामयाब होता है और ल्यूपिन उसे बताता है कि इस कला में तो तुम अपने पिता से भी आगे निकल चुके हो। अगले दिन रॉन हैरी और हरमायनी सब हैग्रिड से मिलने जाते हैं और हैग्रिड का मूड काफी खराब होता है। वह बताता है कि मंत्रालय से बहुत ही बुरा नतीजा निकल कर आया है।
वह बताता है कि मंत्रालय चाहता है कि बगबी को मौत दे दी जाये। उसी रात हैरी को मानचित्र मंथन की मदद से पता चलता है कि पीटर पैटिग्रू हॉग्वर्ट्स के अंदर ही है। वह उसे ढूँढने के लिये निकल पड़ता है और उसे पता चलता है कि पीटर अभी अभी उसके पास से ही निकला है।
तभी प्रोफेसर स्नेप वहां पर आ जाते हैं और हैरी मानचित्र मंथन को बंद कर देता है और स्नेप के पूँछने पर बताता है कि मैं तो बस यहां पर टहल ही रहा था। तभी प्रोफेसर ल्यूपिन वहां पर आते हैं और हैरी को बचाते हैं और साथ ही यह भी कहते हैं कि मैं हर बार तुम्हें नहीं बचाऊँगा।
तभी हैरी ने बोला कि मैंने अभी अभी पीटर पैटिग्रू को देखा है मानचित्र मंथन में। पर पीटर तो मर चुका था ऐसा ल्यूपिन बोलता है। अगले दिन रॉन हैरी और हरमायनी तीनो हैग्रिड के पास जा ही रहे होते हैं कि उन्हें एक जल्लाद दिखायी देता है जो कि अपने चाकू को धार दे रहा होता है।

हैग्रिड उन तीनों को बताता है कि आज बगबी को मार दिया जायेगा। इस पर वे तीनों काफी गुस्सा होते हैं। वहीं डंबलडोर के साथ में फज और वह जल्लाद हैग्रिड के पास में आते हैं।
तीनों पीछे के दरवाजे से निकल जाते हैं और जल्लाद बगबी को मार देता है। इसी बीच रॉन का चूहा स्कैबर्स रॉन को काट लेता है और वहां से भाग जाता है।
रॉन अपने चूहे को पकड़ने के लिये भागता है और तभी रॉन देखता है कि सिरीयस ब्लैक भेडि़ये के रूप में वहां पर पहले ही मौजूद होता है और वह रॉन के पैर पर काट लेता है और रॉन को पेड़ों की ओर घसीटता हुआ ले जाता है।
हैरी ने रॉन को बचाने की खूब कोशिशें की पर नाकामयाब रहता है। जिस पेड़ के अंदर रॉन को सीरियस ब्लैक ले जाता है वह पेड़ हैरी और हरमायनी पर हमला बोल देता है।
जैसे तैसे अपनी जान बचाकर हैरी और हरमायनी पेड़ के अंदर चले जाते हैं और अंदर के रास्ते से चीखती हवेली में पहुँच जाते हैं। तब हैरी को पता चलता है कि यह सब तो उन्हें फँसाने के लिये सिर्फ एक जाल था।

तभी हैरी सीरियस ब्लैक पर अपने जादुई छड़ी तान देता है। उसी पल ल्यूपिन वहां पर आ जाता है और हैरी को निरस्त्र कर देता है। उन दोनों में अब यह बात छिड़ जाती है कि जिसने हैरी के माता और पिता को मारा वह इसी कमरे के अंदर मौजूद है।
तभी प्रोफेसर स्नेप की एण्ट्री होती है वहां पर और वे कहते हैं कि मैं जानता था रीमस ल्यूपिन, वो तुम ही हो जो तमपिशाच और सीरियस ब्लैक को यहां पर लेकर आये हो हॉग्वर्ट्स में।
स्नेप बोलते हैं कि तुम्हें तो जान से मार देना चाहिये। पर यह काम अगर हैरी खुद करे तो ज्यादा अच्छा होगा। पर हैरी अपनी छड़ी को स्नेप की तरफ घुमा देता है और उनको निरस्त्र कर देता है।
तब रीमस ल्यूपिन हैरी को बताता है कि सच्चाई क्या है। वो कहता है कि हैरी सुनो, वो चूहा पीटर पैटिग्रू ही था जिसने गद्दारी की और जो जेम्स और लिली की मौत का कारण बना।
यह जानकर सभी लोग उस पेड़ से निकल जाते हैं। वो यह भी देखते हैं कि सिरीयस काफी नाराज दिखायी देता है। अब हैरी सिरीयस ब्लैक से सारी सच्चाई जान लेता है और वो उससे कहता है कि वह अंकल वर्नन के साथ और नहीं रहना चाहता।
क्या मैं तुम्हारे साथ नहीं रह सकता क्योंकि तुम मेरे पिता जेम्स के बहुत अच्छे मित्र ही नहीं बल्कि गॉडफादर भी रहे हो। अब हमें दिखाया जाता है कि चाँदनी रात का समय होता है और रीमस ल्यूपिन एक भेडि़ये का रूप लेने लग जाता है।

अब सब की जान को खतरा होता है। जान पर खतरा पाकर सीरियस ब्लैक एक छोटा भेडि़या बन जाता है और रीमस से लड़ने लग जाता है। हालांकि सीरियस ब्लैक की शक्तियां कम पड़ जाती हैं और वह कमजोर पड़ने लग जाता है और तभी हैरी उसकी मदद करने लगता है जान बचाने में।
तभी एक और भेडि़ये की आवाज आती है और रीमस उसी ओर भाग जाता है। अब हमें दिखाया जाता है कि सीरियस ब्लैक की हालत काफी खराब होने लग जाती है और हैरी उसके पास ही आकर बैठ जाता है।
तभी बहुत सारे तमपिशाच वहां पर आते हैं और उन पर हमला बोल देते हैं। वो दोनों काफी कमजोर पड़ जाते हैं और तभी एक बहुत तेज रोशनी में हिरन जैसा कुछ आता है और जिसे देखकर सभी तमपिशाच वहां से भाग जाते हैं।
अब हैरी और सिरीयस ब्लैक दोनों बेसुध हो जाते हैं। हैरी की आँख खुलती है हॉस्पीटल के अंदर और वहां पर प्रोफेसर डंबलडोर आकर बताते हैं कि सिरीयस ब्लैक को काली मिनार की सबसे लंबी चोटी में कैद कर लिया गया है और बगबी को मार दिया गया है।
अब डंबलडोर कहते हैं कि किसी भी समय तमपिशाच वहां पर आ सकते हैं और उसे मारने का फरमान दे सकते हैं और अब यही सही समय है कालपरिवर्तक को इस्तेमाल करने का। तीन बार इसको घुमाना सही रहेगा।
तभी हरमायनी अपने कालपरिवर्तक का युज करती है समय मे पीछे साढ़े सात बजे चली जाती है हैरी के साथ। वो ठीक उसी समय पर पहुँच जाते हैं जब बगबी को मारा जाने वाला होता है। वो दोनों किसी तरह बगबी को वहां से छुड़ा लेते हैं।

अब वे उस चूहे स्कैबर्स को ढूँढने लग जाते हैं। तभी वो देखते हैं कि सभी लोग उस पेड़ के अंदर जा रहे होते हैं। वो दोनों बाहर ही बैठकर सबका इंतजार करने लगते हैं।
अब दोनों देखते हैं कि सब लोग पेड़ के अंदर से बाहर की ओर आ चुके हैं और रीमस एक भेडि़या बन चुका है और हैरी की जान अब खतरे में है।
तभी हरमायनी एक भेडि़ये की आवाज निकालती है जिससे रीमस का ध्यान भटक जाता है और वो उन दोनो की ओर भागता है और वे दोनों अपनी जान बचाने के लिये भागने लगते हैं।
हम देखते हैं कि रीमस हरमायनी और हैरी को लगभग पकड़ ही लेता है कि तभी वहां पर गरूणअश्व बगबी आ जाता है और उनकी जान बचा लेता है।
हैरी अब हरमायनी से कहता है कि यह वही जगह है जहां पर उसने अपने पिता को देखा था और उन्होंने मेरी जान भी बचायी थी। वहां हैरी खुद को और सीरियस ब्लैक को देख रहा होता है कि तमपिशाचों के अटैक के कारण वे बेबस हो चुके होते हैं।
अब होता यूँ है कि वहां पर कोई भी उन दोनों की जान बचाने वाला नहीं होता है। तो हैरी से हरमायनी बोलती है कि कुछ करो हैरी। तो हैरी अपनी जान खुद ही जादुई छड़ी का इस्तेमाल करके बचा पाता है।

अब हैरी और हरमायनी बगबी की सहायता से काली मीनार की सबसे ऊँची चोटी पर पहुँच जाते हैं और सिरीयस ब्लैक को वहां से बचा पाते हैं।
सीरियस ब्लैक हैरी से बहुत ही खुश हो जाता है और बोलता है कि वह हैरी का शुक्रगुजार है और भविष्य में यदि कभी भी तुम्हें मेरी जरूरत पड़े तो मैं तुम्हारे साथ ही रहूँगा।
यह कहकर सीरियस ब्लैक बगबी को लेकर वहां से चला जाता है। अगली सुबह के सीन में हमें दिखाया जाता है कि हैरी ल्युपिन से मिलने उनके ऑफिस में जाता है।
हैरी को पता चलता है कि प्रोफेसर ल्यूपिन ने हॉग्वर्ट्स को इस्तीफा दे दिया है और अब वे इस स्कूल में नहीं पढ़ाने वाले। जाते जाते वे हैरी को मानचित्र मंथन वापिस दे देते हैं और बोलते हैं कि इसका सही इस्तेमाल करना।
अगले दिन गरूणद्वार के सभी बच्चे एक पार्सल को खोल रहे होते हैं। वे बच्चे हैरी को बताते हैं कि हैरी तुम्हारे लिये किसी ने कोई गिफ्ट भेजा है।
तभी रॉन कहता है कि यह तो फायर बोल्ट है जो कि दुनिया की सबसे तेज उड़न वाली झाड़ू है। हैरी उस पर बैठ जाता है और उड़ने लगता है। इसी के साथ हॉग्वर्ट्स की तीसरे साल की कहानी यहीं पर समाप्त होती है।
Also Read – पढ़ें और भी रोचक कहानियां
आशा करते हैं आपको यह कहानी जरूर पसंद आयी होगी। इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें। साथ हमारे फेसबुक पेज को भी लाइक और फॉलो अवश्य करें ऐसे की कई मजेदार कहानियों के लिये।
यदि आपके मन में किसी और मूवी की कहानी जानने की इच्छा है तो नीचे कमेण्ट सेक्शन में अपने विचार जरूर साझा करें। धन्यवाद।
हमारे टॉप रेटेड आर्टिकल्स भी जरूर पढें
- Glucon D Energy Drink : Is it ok to take during workout?
- How Biotin Can Help You Improve Your Health [Reality and Myths]
- 8 Reasons Why You Should Use Zandu Kesari Jivan For Diabetes
- This Is Why Baidyanath Aloe Vera Juice Is So Famous!
- The Ultimate Guide To Healthkart Fish Oil [Review and Benefits] || Do You Need Fish Oil?
- 14 Reasons Nourishvitals Flax Seeds or Alsi ke Beej Will Change Your Life! [Review Guide]
- Why Is Omron Mc 246 Digital Thermometer Considered The Best? Review and Guide
- Mud Therapy Ke Fayde : क्या आप मड थैरेपी के इन अनोखे फायदों के बारे में जानते थे?
- Why Are Soft Toys Good For Babies? Best Cheap Soft Toys For Kids Combo
- 10 Best Amazing Kitchen Gadgets That You Might Not Know About! 10 ऐसे किचन गैजेट जो आपके किचन को एक स्मार्ट किचन में बदल सकते हैं।
- The 9 Top Best Room Heaters That You Can Buy in India 2022
- Is Dyson V11 Absolute Pro Really the Best Vacuum Cleaner in India 2022?
- The 6 Top Best Storage Geyser That You Can Buy In India 2022 For Home!
- The 4 Top Best Soundbar in India Under 5000 – 11000 That You Can Buy!
- The Top Best 8,12 & 14 Place Dishwasher for Indian Kitchen In 2022
- The Top Best Kitchen Cooktop In India That You Can Buy Online In 2022
- The 5 Top Best Microwave Oven That You Can Buy Online In India In 2022
- The Top Best Induction Cooktop in India That You Can Buy Online in 2022.
- The Top Best Vacuum Cleaner In India That You Can Buy in 2022
- The Top Best Water Purifiers in India That You Can Buy in 2022
- The Top Best Mixer Grinder In India That You Can Buy In 2022 of Every Budget
- The 7 Top Best Home Theatre System Under 10000 That You Can Buy In India In 2022
- Top 5 Best Front Load Washing Machine That You Can Buy Online For Home In India In 2022
- The Top 5 Best 32 Inch Smart TV In India That You Can Buy Online In 2022
- 12 Unique Laptop Gadgets That Are Actually Useful!
- The Top 4 Best Air Purifier In India Online In 2022 That You Can Buy.
- The Top 5 Best Instant Geysers In India in 2022 जो आपको जरूर चेक करने चाहिये!!
- The Top Best Kitchen Chimneys In India That You Can Buy Online in 2022
- The Top Best Inverter and Battery Combination In India 2022
- क्या सच में Milton Smart Electric App Enabled Tiffin खरीदने लायक है?
- 10 Best Baby Strollers in India | Baby Prams
- Top 10 Best Battery Operated Electric Ride On Toy Cars / Bikes for Kids in India (2022)
- ये हैं टॉप 5 बेस्ट स्मार्ट वॉच फॉर किड्स इन इण्डिया 2022
- ये हैं बेस्ट बर्थडे गिफ्ट एण्ड बेस्ट राइड ऑन स्विंग कार टॉय फॉर किड्स|| The Top 7 Best Swing Ride On Car Toys For Kids In India In 2022
- सिर्फ ऐसे स्कूटर ही होते हैं बच्चों के लिये बेस्ट बर्थडे गिफ्ट || The Top Best Scooter For Kids 3 to 10 Years Old in India In 2022
- ये हैं 10 Best Tricycles For Kids In India in 2022 जो हैं एकदम यूनिक!!
- Top 10 Best Baby Carrier In India To Buy Online!!!
- Top 3 Best Kraft Seeds Garden Tool Kit Sets Buy Online India 2022
- Sony 80J Review In Hindi || क्या सच में Sony 80J Best TV In INDIA है?
- Samsung Crystal Pro vs LG UP7500 vs Sony X74 कौनसा बेस्ट टीवी इन इण्डिया है?
- Hisense U6G vs Sony X80AJ में कौनसा बेस्ट टीवी इन इण्डिया है? Confusion दूर करें!!
- Zebronics Jukebar 3820A Pro खरीदने लायक है भी या नहीं? || Zebronics Jukebar 3820A Pro Honest Review In Hindi
- The Top Besties Cotton Toddlers Best Training Seat For Baby Safety Sofa Dining Chair/Learn to Sit Stool, 3-12 Months