Khajur Khane Ke Fayde || खजूर खाने के फायदे || Khajoor Benefits In Hindi
Khajur Khane Ke Fayde || खजूर खाने के फायदे || Khajoor Benefits In Hindi || खजूर खाने के फायदे || Khajur Ke Fayde || Khajur Khane Ke Fayde In Hindi
खजूर(Dates)- स्वाद और सेहत के लिए अतिआवश्यक तत्व
हम सभी जानते हैं कि इस भाग-दौड़ भरी जिंदगी में निर्धारित समय पर खाने-पीने का योग तो न के बराबर ही बन पाता है। लेकिन शरीर को स्वस्थ रखना भी तो अति आवश्यक है।
पहला सुख निरोगी काया को ही शास्त्रों में बताया गया है। यदि शरीर स्वस्थ नहीं है तो नीरसता और दुर्बलता का होना निश्चित है।
आयुर्वेद में खजूर(Dates) का शरीर के प्रति विशेष महत्व बताया गया है। खजूर न केवल खाने में स्वादिष्ट होता है अपितु स्वास्थ्य के लिये भी अत्यंत लाभकारी होता है।
खजूर खाने के फायदे || Khajoor Khane Ke Fayde
(Dates) खजूर को कोई विशेष पहचान देने की आवश्यकता नहीं है। इसे खाने से कई चमत्कारिक लाभ होते हैं।
खजूर में विटामिन बी1, बी2, बी3, बी5, ए, और विटामिन सी भी पाया जाता है। इसमें पौटेशियम भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यह सोडियम से रहित होता है।
- तीन से पांच खजूर (Dates) प्रतिदिन खाने से आपके शरीर में लौह तत्व की पूर्ति होती है। इसके साथ ही यह थकान मिटाने में भी सहायक होता है।
- यदि आपको पेट संबंधी समस्याएं सताती हैं तो आम खजूर का सेवन जरुर करें। यह आपकी पाचन शक्ति (Digestion) को मजबूत बनाता है और पेट संबंधी विकारों को दूर करने में भी सहायता करता है। इससे आपका हाजमा भी सही बना रहता है।
- हृदय रोगियों को प्रतिदिन तीन से पांच खजूर खाने से कॉलेस्ट्रॉल लेवल नियंत्रित रहता है जो कि हृदयाघात के खतरे को भी कम करता है।
- खजूर में प्रचुर मात्रा में खनिज पदार्थ पाया जाता है जो कि हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक होता है। कमजोर हड्डी वाले लोग इसका नियमित सेवन कर सकते हैं।
- योगा, व्यायाम और कसरत करने वाले लोगों के लिये खजूर चुस्ती और स्फूर्ति का बेजोड़ संयोग है।
- खजूर के नियमित सेवन से शरीर पर प्रदूषण का प्रभाव भी कम पड़ता है। यह शरीर को विभिन्न संक्रामक बीमारियों से बचाता है और शरीर को स्वस्थ रखता है।
- दुबले पतले लोगों को प्रतिदिन चार से पांच खजूर (Dates)खाने चाहिये क्योंकि यह वजन बढ़ाने में सहायक है और इससे शरीर पुष्ट बनता है।
- कैंसर रोगी भी खजूर का सेवन कर सकते हैं। मधुमेह के रोगियों को इससे दूर ही रहना चाहिये।
- विटामिन ए से भरपूर खजूर आंख संबंधी रोगों के लिये भी अत्यंत लाभकारी होता है।
- ब्लड प्रेशर और एनीमिया जैसे रोगों में भी यह लाभकारी है।
- नर्वस सिस्टम को भी खजूर का सेवन लाभ पहुँचाता है।
खजूर को कैसे खाना चाहिये?
खजूर खाने का भी एक तरीका होता है। खजूर हमेशा निर्धारित मात्रा में रात को पानी में भिगोकर सुबह साफकर दूध के साथ खाली पेट खाना चाहिये।
साथ ही खजूर को भिगोने के लिये दूध या पानी दोनों ही सर्वोत्तम हैं। दूध में भिगोने पर यह बल और पौरुष बढ़ाने में सहायक होता है।
प्रेगनेंसी में खजूर कब खाना चाहिए?
जैसा कि हम जानते हैं कि खजूर में आयरन, मैगनीशियम, प्रोटीन समेत अनेकों जरूरी पोषक तत्व मां और होने वाले बच्चे को स्वस्थ रखते हैं। लेकिन खजूर को गर्भावस्था के अंतिम महीनों में ही खाया जाना चाहिए। फिर भी आप अपने चिकित्सक से पहले परामर्श अवश्य लें।
सबसे अच्छा खजूर कौन सा होता है?
अजवा खजूर खास कर दिल के मरीजों के लिए विशेष रुप से फायदेमंद है, क्योंकि इसमें कैल्शियम, विटामिंस और स्वास्थ्य के लिए जरूरी प्रोटींस पाए जाते हैं। इसका आकार भी अन्य खजूरों की तुलना में बड़ा होता है।
अजवा खजूर की पहचान क्या है?
पहचान- अजवा खजूर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसको खाने के बाद मुंह से गुलाब की सी खुशबू आती है। इसके अलावा आप देखेंगे कि इसकी गुठली भी इतनी मीठी होती है कि आप इसे एक से डेढ़ घंटे तक मुंह में रखने के दौरान भी इसकी मिठास में कमी नहीं पाएंगे। इसके साथ ही मुंह में गुलाब की खुशबू बनी रहेगी।
खजूर में कितनी कैलोरी होती है?
खजूर में 5-7% प्रोटीन, 3% वसा तथा शर्करा 67% के साथ ही इसमें अल्प मात्रा में कैलशियम, लोहा तथा विटामिन ए, बी और सी भी पाए जाते हैं। पूरी तरह से पके हुए खजूर में शर्करा की मात्रा 85% तक हो जाती है। प्रति 100 ग्राम खजूर के सेवन से लगभग 283 कैलोरी ऊर्जा मिलती है।