Machhar Bhagane Ke Tarike || मच्छर भगाने के तरीके || Machhar Bhagane Ka Ramban Upay
Machhar Bhagane Ke Tarike || मच्छर भगाने के तरीके || Machhar Bhagane Ka Ramban Upay
Machhar Bhagane Ke Tarike
सर्दी के मौसम के जाने के साथ ही एक नई चुनौती सुबह, शाम और रात को हमारा बेसबरी से इंतजार करती है। शादी-शुदा लोगों को बता देना चाहूँगा कि मैं यहाँ उनकी घरवालियों की बात नहीं कर रहा हूँ। यहां बात हो रही है मच्छरों की।
जरा सी गरमी क्या आ जाये मौसम में, यह तुच्छ सा दिखने वाला हानिकारक जीव अपने अस्तित्व को दिखाने का भरसक प्रयास करने लगता है।
यह बच्चा, बूढ़ा, जवान, स्त्री या पुरुष में कोई फर्क नहीं करता है। यही तो खासियत है इसकी कि यह भेद-भाव नहीं करता। हमारे नेताओं की तरह नहीं है।
Also Read – दांत में दर्द के घरेलू नुस्खे
पर जो बात सच में चिंताजनक है वह है इसका जानलेवा बीमारियों का फैलाना और वाहक होना। डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी घातक बीमारियों का प्रकोप भी बढ़ने लगता है।
बरसात और गर्मी के मौसम में जिस चीज का सबसे ज्यादा डर होता है वो है मच्छरों का़।
वैसे मच्छरों से बचाव ही एकमात्र विकल्प है यदि आप स्वस्थ रहना चाहते हैं। मच्छरों से बचने के लिए बाजार में तरह-तरह के रिपेलेंट मिल जाते हैं। हालांकि यह भी एक सच्चाई है कि इनमें हानिकारक केमिकल्स पाये जाते हैं जो आपको मच्छरों से छुटकारा तो दे देंगे पर अन्य बीमारियों को न्योता भी दे देंगे।
आइये नजर डालते हैं मच्छरों को भगाने के कुछ घरेलू उपायों के बारे में-
मच्छर भगाने के रामबाण उपाय || Machhar Bhagane Ka Ramban Upay || Machhar Bhagane Ke Tarike
(1). लैवेंडर का तेल और मच्छर दिये गये पेल
लैवेंडर के फूल की खुशबू असरदार होती है जिससे मच्छर भाग जाते हैं। लैवेंडर के तेल को आप एक रूम फ्रेशनर की तरह घर में छिड़कें। इससे मच्छर भाग जाएंगे।
(2). अजवाइन और सरसो का मिश्रण मच्छरों का खतम आकर्षण
सरसों के तेल में अजवाइन पाउडर मिलाकर मिश्रण बना लें। इससे गत्ते के टुकड़ों को तर कर लें और कमरे में किसी एक ऊँचे स्थान पर रख दें। मच्छर आपके पास भी नहीं फटकेंगे।
(3). लहसुन का इस्तेमाल
भले ही आप लहसुन को देखकर नाक-भौंह सिकोड़ते हों पर आपको यह बात भी पता होना चाहिए कि लहसुन की तेज गंध मच्छरों को दूर रखने में सहायक है। लहसुन का रस आप ओडोमॉस की तरह इस्तेमाल करें। इसे अपने शरीर पर लगाएं या फिर इसका छिड़काव करें।
Also Read – घर पर टमाटर कैसे उगाएं
(4). कपूर का इस्तेमाल और मच्छर बेहाल
कपूर सोच कर आप के मन में पूजा का ध्यान आता होगा। तो पूजा से अपना ध्यान हटाऐ और मच्छर पर ध्यान केंद्रित करें। अपने कमरे में कपूर जला दें और दस से पंद्रह मिनट के लिए खिड़की और दरवाजों को बंद कर दें।
ऐसा करने से सारे मच्छर दूर भाग जाएंगे। एक और उपाय यह है कि आप किसी कपड़े में कपूर और लौंग को साथ में रखकर बांध के कहीं टांग दें। ऐसा करने से भी मच्छर कमरे में नहीं आएंगे।
(5). लेमन बाम और मच्छर धड़ाम
यहां बात नींबू की नहीं हो रही है। लेमन बाम एक पौधा है जिसका पुदीने की प्रजाति से संबंध है। यह एक तरह का बहुत ही किफायती पौधा होता है। इसकी गंध बहुत ही तेज होती है।
आप इसे घर की किसी भी ऐसे कोने में इसे उगा सकते हो जहां आप चाहते हैं कि मच्छर न आ सकें। इसके अलावा मच्छरों से बचने के लिए इसके पत्तों को अपने स्किन के ऊपर भी लगा लें।
इसके अलावा इसके पत्तों से बनी चाय सेहत के लिए भी लाभकारक होती है।