Ye 6 Chize Kabhi Mat Langhna || दुर्भाग्य लाने वाली 6 चीजें कभी न लांघना!!!
Ye 6 Chize Kabhi Mat Langhna || दुर्भाग्य लाने वाली 6 चीजें कभी न लांघना!!! विष्णु पुराण के अनुसार
Ye 6 Chize Kabhi Mat Langhna || दुर्भाग्य लाने वाली 6 चीजें कभी न लांघना!!! विष्णु पुराण के अनुसार


और तो और कई बार यह हमारी मृत्यु का कारण भी बनती है। तो आइए दोस्तों एक बार विस्तार से प्रकाश डालते हैं कि आखिर में 7 प्रकार की नकारात्मक में कौन-कौन सी चीजें है जो यदि आपको रास्ते में दिख जाए तो आपको अपना रास्ता बदल लेना चाहिए
(1). कभी-कभी हमें रास्ते में किसी के स्नान करने के बाद फैला हुआ पानी दिखाई देता है। वैसे कहने को तो यह सिर्फ गंदा पानी है और इस से ज्यादा कुछ नहीं। यदि आप चाहें तो इसे लांघ कर भी जा सकते हैं।
लेकिन विष्णु पुराण के अनुसार यह मात्र गंदा पानी नहीं अपितु इससे भी कहीं अधिक बढ़कर है। दरअसल हिंदू पुराणों में स्नान के संदर्भ में विस्तार से बताया गया है।
इसमें बताया गया है कि किसी भी मनुष्य के द्वारा चार प्रकार के स्नान किए जाते हैं जो हैं ब्रह्म स्नान, देव स्नान, मानव स्नान और राक्षसी स्नान है।
साथ में यह भी बताया गया है कि इस दिखाई देने वाले भौतिक शरीर के अलावा भी कई और तत्व शरीर होते हैं बिल्कुल शक्तिमान की तरह। यह शरीर अस्तित्व में तो है लेकिन दिखाई नहीं पड़ते।
उनकी भी अशुद्धियां जल में मिल जाती है। और ऐसे में जब कोई व्यक्ति इस मलिन पानी को लांघता है तो अनेक विपदायें पीछे लग जाती हैं।
वह व्यक्ति कष्ट भोगने लगता है। इसीलिए दोस्तों भलाई इसी में है कि यदि कहीं आपको ऐसा पानी दिखे तो आप इसे लांघने से बचें।
(2). अब बात करते हैं दूसरी प्रकार की अशुद्धि की। दोस्तों कई बार रोड पर हमें प्राणियों की हत्या दिखाई पड़ती है। आमतौर पर यह दुर्भाग्य जानवरों की है जो सड़क दुर्घटना में मारे जाते हैं।
हमेशा ध्यान रखें कि किसी भी मनुष्य को कभी भूल कर भी ना तो इन्हें लांघना चाहिए और ना ही कभी बहुत इन के करीब से गुजरना चाहिए। ऐसी भूल हो जाए तो तुरंत ही स्नान कर लेना चाहिए और इसका कारण आपको पता ही है।
क्योंकि हिंदू शास्त्रों में बताया गया है कि शव अथवा शव के अवशेष जैसे हस्तियां इत्यादि के आसपास नकारात्मक शक्तियों का जमावड़ा होता है। फिर चाहे वह सब जानवर का ही क्यों ना हो।
ऐसे में यदि कोई मनुष्य इनके संपर्क में आता है तो ये शक्तियां उसके साथ हो ही जाती है। विभिन्न प्रकार की परेशानियों से जूझना पड़ सकता है।
Also Read – पढ़ें और भी रोचक कहानियां
(3). इसके अलावा एक और चीज भी है और वो बाल हैं। दोस्तों यह दिखने में तो साधारण सी चीज है लेकिन हिंदू धर्म में बालों को बड़ा ही शुभ माना जाता है।
बालों के संदर्भ में एक बार भीष्म ने अर्जुन से कहा था कि यदि कभी भोजन में बाल आ जाए तो भूल कर भी उसे ग्रहण न करें। उस भोजन पर नकारात्मक शक्तियों का अधिकार हो जाता है।
इसी प्रकार से बालों के संदर्भ में यह माना जाता है कि यह किसी भी मनुष्य के सिर पर भार के समान है। जब कोई व्यक्ति अपने बालों का त्याग करता है तो वह न केवल अपने बालों को उतारता है बल्कि बालों के साथ-साथ नकारात्मक विचारों का भी त्याग कर देता है।
जो कहीं ना कहीं उसके कष्टदायक जीवन का कारण बनते थे। इसी वजह से मौत ,जीवन की नई शुरुआत जैसे शुभ अवसरों पर मुण्डन करवाया जाता है।
अतः दोस्तों किसी भी व्यक्ति को किसी भी अन्य के कटे हुए बालों को लांघना नहीं चाहिए अन्यथा बालों का त्याग करने वाले का भार आपके ऊपर आ जाएगा ।
(4). हमें कभी उस रास्ते नहीं गुजरना चाहिए जिस रास्ते पर कांटे हो। दरअसल मार्ग में कांटे आना या कांटो से भरे मार्ग पर चलना दुर्भाग्य का प्रतीक है।
ऐसा विश्वास किया जाता है कि जब कोई व्यक्ति ऐसा करता है तो उसे चोट लगने का खतरा तो रहता ही है साथ ही साथ यह काटे उसके दुर्भाग्य में भी बढ़ोतरी कर देते हैं। और फिर उस व्यक्ति को अपने जीवन में नित नए संघर्षों से जूझना पड़ता है।
(5). अब बात करते हैं टोटके में प्रयुक्त वस्तु की। इसके अंतर्गत हमें भूल कर भी उन वस्तुओं को नहीं लांघना चाहिए जिनका प्रयोग तंत्र क्रिया अथवा उतारे में किया गया हो।
इसमें होता यह है कि कई बार तांत्रिक शक्ति को संतुष्ट करने हेतु सुनसान सड़क अथवा चौराहों पर उसी भूत प्रेत के द्वारा बताई गई वस्तु जैसे मिठाई, पान का बीड़ा, कपड़ा, नींबू या कोई और नई नवेली वस्तु रख देता है।
जब वह वस्तु किसी के द्वारा लांघ दी जाती है तो नकारात्मक शक्ति रुष्ट हो जाती है और फिर वह आपका ही अहित करने के लिए आपके पीछे लग जाती है।
आम बोलचाल की भाषा में इसे प्रेत बाधा कहते हैं। अतः दोस्तों यदि आपको रास्ते में कोई ऐसी वस्तु दिखाई पड़े तो बेहतर होगा कि आप इसे लाने के बजाय इससे बचकर निकलें। यदि संभव हो तो आप अपना रास्ता ही बदल लीजिएगा।
(6). अब बात करते हैं अंतिम वस्तु की जो कि असल में वस्तुएं नहीं अपितु वह गंदगी है जिन्हें हम में से ही कुछ मुर्ख लोग करते हैं। इसमें मल, मूत्र, मैले कपड़े या टूटे हुए बालों के प्रकार की तमाम ऐसी गंदगी है जो बिना सोचे विचारे यहां वहां फैला देते हैं।
ऐसे में दोस्तों वायुमंडल में उपस्थित कई प्रकार की नकारात्मक शक्तियां इस प्रकार की गंदगी की ओर आकर्षित होती है। और जो व्यक्ति अपने पैरों से इन्हें लांघ देता है या कुचल देता है परिणाम स्वरुप वह व्यक्ति कष्ट से पीड़ित हो जाता है।
तो दोस्तों इस प्रकार की वस्तुएं जीवन में आपको किसी भी दशा में नहीं लांघनी चाहिए अन्यथा यह चीजें आप की पवित्रता, शांति को नष्ट करेंगी करेंगी और कभी-कभी आपकी मृत्यु का कारण भी बन सकती है।
आशा करते हैं आपको यह जानकारी जरूर अच्छी लगी होगी। इस जानकारी को ज्यादा से ज्यादा लोगों के साथ शेयर करें। धन्यवाद!